ममता एचआईएमसी ने मैनकाइंड के सहयोग से, स्वास्थ्य विभाग और नेहरू युवा केंद्र नाहन के साथ मिलकर मंगलवार को आईटीआई नाहन में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आरटीओ सोना चंदेल ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान यातायात और सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए युवाओं को जागरूक किया।सेवानिवृत्त डीएफओ प्रदीप शर्मा ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खतरों पर अपने विचार रखे और युवाओं को ऐसी आदतों से दूर रहने का आग्रह किया। इसके बाद, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। समारोह का उद्देश्य युवाओं को महत्वपूर्ण जानकारी से सशक्त बनाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।