फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सैनवाला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में वीरवार से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय आवासीय शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शीला फार्म उद्योग से आए दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा व शाहिद ने किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अयूब खान ने स्वयं सेवियों ने सात दिवसीय शिविर में ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवी होने का मतलब है कि अपने सुख से पहले दूसरों के दुख दूर करना। इस मौके पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समां बाधा। उन्होंने सरस्वती वंदना, एनएसएस गीत, स्वागत गीत आदि की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य अयूब खान ने बताया कि सात दिवसीय इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और सेवा भाव से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें