जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय सिरमौर की ओर से आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मंगवार को जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों और डीएड प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। इस दौरान नृत्य, गायन, कविता, कहानी और रोचक किस्सों का प्रदर्शन किया गया। इसका सभी ने खूब लुत्फ उठाया।