स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर शनिवार को जिले में चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने की। इस दौरान जिले के सभी चिकित्सा खंड में चल रहे टीबी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा गई। साथ ही टीबी संभावित लक्षणों वाले लोगों के सैंपल जांच करवाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और टीबी विभाग से संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।