माता पद्मावती एजुकेशनल सोसायटी की ओर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल आए मरीजों, उनके तीमारदारों, स्टाफ व अन्य लोगों ने राजमा चावल का प्रसाद ग्रहण किया। सुधीर रमौल और पवन ने भंडारा वितरण में सेवाएं दी। माता पद्मावती एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन अनिल जैन और महासिचव सचिन जैन ने बताया कि सोसायटी की ओर से समय-समय पर मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों के अलावा अन्य लोगों के लिए भंडारा लगाया जा रहा है।