प्रदेश में जमीन बेदखली के और अन्य मांगों को लेकर 29 जुलाई को किसान सभा सचिवालय का घेराव करेगी। इसमें सिरमौर जिला से 500 किसान शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह बात किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रदेश मे लगभग चार लाख परिवार ऐसे हैं, जिनको अभी तक जमीन का अधिकार नहीं मिला है। प्रदेश में नेतोड़ नियमों के तहत भूमिहीन में, सिलिंग में और मुजारा में जो जमीन 70 के दशक में गरीब किसानों को मिली थी, उस जमीन पर किसानों ने खेती बागवानी शुरू की और अपना घर ओबरा बनाया। सरकार ने उक्त जमीन के पट्टे किसानों को नहीं दिए और 1980 मे वन संरक्षण कानून लाकर किसानों की जमीन का मालिक भी वन विभाग को बना दिया।