युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से चौगान मैदान में चल रही दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का रविवार शाम समापन होगा। खालसा फुटबॉल क्लब अध्यक्ष मिलन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की छह और बाहरी राज्यों की नौ टीमें भाग ले रही हैं। पिछले दो वर्षों से क्लब लगातार इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहा है।