पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच 707 पर वाहनों की आवाजाही सुबह पांच बजे से दोपहर तक ठप रही। चीलोण में मलबा और भारी चट्टाने आने से सड़क बंद हो गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर निजी व सरकारी बसों के अलावा सैकड़ों वाहन फंसे रहे। हालांकि कंपनी की ओर से सड़क बहाली का कार्य जारी है, लेकिन पत्थर गिरने से कार्य प्रभावित हो रहा है। सड़क बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी यहां पर फंसी रही।