फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: न सीवरेज, न पक्की सड़कें और न ही छोड़ी गई पार्कों के लिए जमीन

यशवंत विहार कल्याण समिति ने जिला प्रशासन से कॉलोनी में दर्शाई गई पार्को की भूमि की निशानदेही करवाकर वहां पार्क निर्माण करवाने की पुरजोर मांग की है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर व समिति के अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि साल 1997-98 में भू-मालिक ने सभी प्रकार की सुविधाओं का प्रलोभन देकर यहां पर ऊंंची कीमतों पर प्लॉट बेचे थे। इसके बाद लोगों ने यहां पर भवन निर्माण करवाया और देखते ही देखते कॉलोनी बस गई। जब कॉलोनी बसी तो भू-मालिक के वादे धुआं हो गए। जमीन बेचते समय लोगों को स्ट्रीट लाइट की सुविधा, पक्की सड़कें, सिवरेज की व्यवस्था और पार्क निर्माण की बात कही गई थी। इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है। एक-दो जगह खंबे जरूर लगे हैं लेकिन बल्ब और टयूब नहीं। ऐसे में बारिश में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। सड़कों पर कीचड़ का आलम है। पार्को के निर्माण के लिए जमीन तक छोड़ी नहीं गई है। समिति ने एसडीएम से मांग की कि पार्को के लिए दर्शाई गई भूमि की निशानदेही करवाकर वहां पर पार्क निर्माण करवाए जाएं। समिति ने बनोग मंदिर से कौलावालाभूड़ मार्ग पर पानी की लीकेज, टूटे पेयजल कनेक्शन, तंग मार्ग की समस्या भी एसडीएम के समक्ष रखी। उन्होंने मांग की कि पानी की बर्बादी रोकी जाए, इसके कारण लोगों के घरों सिलाब आ रही है। तंग मार्ग पर से मिट्टी हटाकर उसे खोला जाए। एसडीएम राजीव सांख्यान ने समिति को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें