स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से मोगीनंद के कोनार्क उद्योग में एनजीटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोनिषा अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में कोनार्क ग्रुप के एचआर मैनेजर कमलेंद्र सिंह के सहयोग से कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही योगा सेशन का भी किया गया। इस दौरान 169 लोगों के के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 15 लोगों में मधुमेह और 30 लोगों में उच्च रक्तचाप अधिक पाया गया। साथ ही निशुल्क दवाइयां बांटी गई। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. सौरभ मिन्हास, डॉ. छवि बंसल, डॉ. जयंत चहल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।