फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह-3 में चमका नाहन महाविद्यालय

प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह-3 में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में नाहन महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया। नाहन महाविद्यालय की टीम ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान अर्जित करके सिरमौर का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य डॉ. विभव शुक्ला ने इस प्रदर्शन के लिए टीम की प्रभारी डॉ सलोनी सूद और मोनिका कुमारी और टीम को बधाई दी है। बता दें कि प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव कई चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले इसके दो चरण अलग-अलग जिलों में हो चुके हैं। तीसरा चरण की प्रतियोगिताएं ऊना में आयोजित की गई थी। इनमें नाहन महाविद्यालय की टीम ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें