नाहन महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक्स मीट 27 फरवरी को नाहन के चौगान मैदान में आयोजित होगी। कॉलेज प्रबंधन इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्व आयोजित करने की तैयारियों में जुट गया है। वीरवार को कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शिक्षकों के साथ नाहन के चौगान मैदान पहुंचे और प्रतियोगिता के लिए मैदान को तैयार करने में जुट गए।