फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में हुई जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की मासिक बैठक

जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके पेंशनरों के चिकित्सा भत्ता बिलों का भुगतान नहीं होने पर गहरा रोष प्रकट किया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इलाज के पैसे नहीं मिलने के कारण वह अपना सामाजिक व पारिवारिक दायित्व भी ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं। पेंशनरों की मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघ की मासिक बैठक रानीताल के वरिष्ठ नागरिक केंद्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ओएल चौहान ने की। जबकि पैटर्न-इन-चीफ राम स्वरूप चौहान, मुख्य सलाहकार आरपीएस ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले मानसून में अत्याधिक बारिश और बादल फटने से मरने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद महासचिव प्रीतम चौहान ने 28 जून को सोलन में हुई राज्य स्तरीय बैठक और 8 जुलाई को कांगड़ा में हुए जनरल हाउस पर प्रकाश डाला। इसके बाद लंबित मांगों और देय लाभों पर चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें