ग्राम पंचायत संगड़ाह के मौजा लगनू को ग्राम पंचायत रेड़ली में शामिल करने का आग्रह मौजा लगनू के लोगों ने किया है। इस सिलसिले में वीरवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनधिमंडल उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला और उन्हें आग्रह पत्र सौंपा। दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुरूप संगड़ाह क्षेत्र को बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत संगड़ाह के रूप में घोषित किया जाना प्रस्तावित है। इसके अनुसार मौजा लगनू को नगर पंचायत संगड़ाह से बाहर रखा गया है। लोगों का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि से मौजा लगनू ग्राम पंचायत रेड़ली, विकास खंड संगड़ाह से मिलता है। इसलिए आग्रह किया जाता है कि मौजा लगनू को ग्राम पंचायत रेड़ली में शामिल किया जाए। इस अवसर पर मौजा निवासी सुनील शर्मा, भीम सिंह, जगदीश अंगिरस, चमन लाल, लेख राम ठाकुर, दलीप सिंह कंठ, तपेंद्र सिंह राणा, कमल राज, विनोद चौहान, बलवीर चौहान, सुंदरमणी, अशोक कंठ, कैलाश चौहान, विनोद, बबीता, ओम प्रकाश, प्रमोद, अजय कुमार, पूर्ण चंद, यशपाल, राहुल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।