फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नाहन में शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कुष्ठ रोगियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग भी इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कुष्ठ रोग को लेकर भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और समय पर उपचार से रोगी सामान्य जीवन जी सकता है। जानकारी के अभाव में कई बार रोगियों को सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलजीत नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ रोग उन्मूलन और जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को दें और किसी भी प्रकार के भेदभाव को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कोमल चौहान ने भी कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता अभियानों को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें