फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कोली समाज सिरमौर 12 मई को धूमधाम से मनाएगा महात्मा बुद्ध की जयंती

कोली समाज की जिला सिरमौर इकाई 12 मई को महात्मा बुद्ध जयंती पर विशाल कार्यक्रम करेगी। समारोह में बच्चों की स्पर्धाएं, मेधावी बच्चों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर कोली समाज की जिला इकाई की अहम बैठक प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता राजगढ़ से आए जिला प्रधान रतन कश्यप ने की। जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव जीत सिंह चौहान ने किया। बैठक में सबसे पहले बैसरण घाटी पहलगाम में आंतकवादीयों द्वारा निहत्थे सैलानियों की निर्मम हत्या किए जाने पर कठोर शब्दों में निन्दा प्रस्ताव पारित कर मृतक सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल सैलानियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना व्यक्त की। आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए भारत सरकार के साथ खड़े रहने का भी प्रण लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें