फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बड़ा चौक में खेड़ा मंदिर समिति ने बांटा खिचड़ी का प्रसाद

नाहन शहर के बड़ा चौक स्थित खेड़ा मंदिर में रविवार को खेड़ा मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में 350 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्य संजीव मित्तल, गौरव बत्रा, सौरव बत्रा और राकेश गर्ग ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक रविवार को खेड़ा महाराज का प्रसाद वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में नाहन शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से यह सेवा जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें