फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: रंगोली प्रतियोगिता में कविता नेगी ने पाया पहला स्थान

डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के नर्सिंग स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशे की लत थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया व अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रर्दशन किया। इस दौरान जीएनएम तृतीय वर्ष की कविता नेगी ने पहला, द्वितीय वर्ष की यामिनी ने दूसरा, तृतीय वर्ष की कशिश ने तीसरा और द्वितीय वर्ष की गुनगुन ने चौथा स्थान हासिल किया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसएस डोगरा और नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने छात्रों को पुरस्कत किया। इस अवसर पर डॉ. शवेता, डॉ. मनीशा व नर्सिंग स्यूटर कल्पना सैनी और जीएनएम की छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें