फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शिमला से नाहन तक दौड़ लगाकर नशे के प्रति जागरूक करेंगे अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र

नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह शिमला से नाहन तक करीब 135 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाएंगे। इस दौड़ के माध्यम से वह लोगों को चिट्टा मुक्त भारत, चिट्टा मुक्त हिमाचल का संदेश देंगे। बुधवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एथलीट वीरेंद्र सिंह ने कहा कि 20 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे वह शिमला जिले के रिज से दौड़ शुरू करेंगे। नैनाटिक्कर में शाम को उनका पड़ाव होगा। 21 दिसंबर को सुबह नैनाटिक्कर से दौड़ शुरू कर शाम 4 बजे नाहन में समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार ने युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इससे समाज के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें