फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: उद्योग मंत्री बोले-सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 100 के करीब समस्याओं का निवारण

अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 Jan 2026 04:34 PM IST

नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनेठी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शिता पूर्वक निराकरण हो, जिसके लिए प्रशासन तथा लोगों के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे हैं। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 100 के करीब जनसमस्याएं और विकासात्मक मांग प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त 6 इंतकाल, 2 रजिस्ट्री, 51 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र तथा 14 एचआरटीसी उपदान कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम के दौरान आधार शिविर लगाया गया जहां 25 आधार कार्ड अपडेट व नये बनाए गए, इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा निशुल्क दवाओं का वितरण के अतिरिक्त 43 लोगों का एक्स-रे भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें