फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: घुतनपुर में घर की छत से जानवर की खाल व नाखून मिलने के मामले ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप

चंद रोज पहले पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव के एक घर की छत्त से वन विभाग की टीम ने जानवर की खाल और नाखून बरामद किया था। इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किये थे। इस मामले ने अब तुल पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने इसे साजिश करार देते हुए मामले की निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। इस मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ट्रक यूनियन के चेयरमैन शमशेर अली कासमी के नेतृत्व में नाहन में पुलिस अधीक्षक से मिला और उनको ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में सभी समुदाय के 100 से अधिक लोग शामिल रहे। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पहले 15 अप्र्र्र्र्र्र्रैल को सुबह 4 बजे मुश्ताक अली के घर की तलाशी ली। संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला। इस दौरान पातलियों पंचायत के प्रधान सज्जन सिंह की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी भी ली। यहां भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम ने साथ वाले अख्तर के घर की तलाशी ली, टीम ने मकान की छत पर से मरे हुए जानवरों की संदिग्ध वस्तुए बरामद की। ग्रामीणों ने कहा कि इस घर की छत्त सड़क के साथ और यहां एक बिना नंबर वाली कार भी ट्रेस हुई है। ऐसा साजिश के तहत किया गया है, उन्हें पूरा शक है। मामले में गिरफ्तार दोनों लोग निर्दोष हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि वह दोनों सच में आरोपी हैं तो सख्त कार्रवाई हो, लेकिन यदि निर्दोष हैं तो साजिश रचने वाले बेनकाब किए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें