फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: गौंत में 25 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गौंत में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 लोगों में उच्च रक्तचाप, 5 में मधुमेह के लक्षण पाए गए। इसके अलावा अन्य लोगों की एनीमिया जांच की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. तान्या अग्रवाल, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण, सीएचओ ललिता ने जांच के साथ-साथ लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। इसके अलावा लोगों को खानपान व मौसम में आ रहे बदलाव के चलते होने वाली बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता नीरू, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें