फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राज्य स्तरीय बॉस्केटल बाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हमीरपुर और महिला में डीएवी कांगड़ा बना चैंपियन

46वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियशिप में महिला वर्ग में डीएवी कांगड़ा और पुरुष वर्ग में हमीरपुर चैंपियन बना। चौगान मैदान में खेला गया महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचकारी रहा। डीएवी कांगड़ा ने सरकाघाट की टीम को 76-72 से मात देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में हमीरपुर ने कांगड़ा को 81-80 से पराजित किया। इससे पहले महिला वर्ग के सेमिफाइनल मुकाबले में सरकाघाट ने शिमला महिला टीम को 50–38 और डीएवी कांगड़ा ने सिरमौर महिला टीम को 59–49 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मेजबान सिरमौर को हराकर शिमला की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग के सेमिफाइनल मुकाबले में डीएवी कांगड़ा ने कुल्लू को 63–47 और हमीरपुर ने मंडी को 74–56 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। मंडी ने कुल्लू को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। नाहन के विधायक अजय सोलंकी समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 11 जिलों की 23 टीमों के 276 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें