फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनदेखी कर रही सरकार, हिमाचल प्रदेश परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने लगाया आरोप

हिमाचल प्रदेश परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने सरकार और निगम प्रबंधन पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप जड़ा है। सोमवार को नाहन में संगठन की बैठक महासचिव कन्हैया लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। महासचिव ने कहा कि पेंशनर तो परेशान हैं ही निगम में काम करें कर्मचारी भी कई समस्याओं से जूझ रहे है। कर्मचारी संगठनों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। 75 वर्ष से अधिक आयु की पेंशनधारकों को पेंशन जारी की गई, जबकि 75 वर्ष से कम आय वाले कर्मचारियों को समय पर वितीय लाभ नहीं दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को कुल्लू में राज्य स्तर पर एक बैठक आयोजित होगी जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी और मौजूदा में निगम में काम कर रहे कर्मचारी आगामी रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें