जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक शमशेर सिंह नेगी ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। गोदामों में 4100 सिलिंडरों की खेप मौजूद है और नई खेप भी लगातार आ रही है। हालांकि अब गैस 25 दिन के बाद ही बुक हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जिला के गोदामों में 700 से 800 के बीच व्यावसायिक सिलिंडर भी मौजूद हैं, लेकिन कंपनी से अब सिलिंडर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों में इन सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।