फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में दिखाई गई निशुल्क फिल्म

अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Sep 2025 03:46 PM IST

आस्था वेलफेयर सोसायटी नाहन की ओर से पक्का टैंक में संचालित वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में शुक्रवार को आंखों का तारा फिल्म का प्रसारण किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर इस फिल्म को दिखाया गया। अपने जमाने की फिल्म देखकर सभी वरिष्ठ नागरिक भावुक नजर आए। फिल्म प्रसारण के साथ-साथ यहां पर वरिष्ठजनों के लिए चाय और बिस्कुल का भी इंतजाम किया गया था। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने चाय-बिस्कुट के साथ फिल्म देखी और अपने जमाने को याद किया। वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर की संचालक अर्चना सैनी ने बताया कि यहां पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए उनकी पसंदीदा फिल्म का प्रसारण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में सभी वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। यहां पर उनके मनोरंजन और ज्ञान बढ़ाने के सभी साधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की सदस्यता के लिए वरिष्ठ जन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें