फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में डॉ. सुरेश शर्मा और डॉ. आशा शर्मा ने प्रार्थी पर पढ़े शोध पत्र

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला और भाषा एवम् संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल लोक संस्कृति व लोक साहित्य के पुरोधा स्व. लाल चंद प्रार्थी की जयंती के अवसर पर नाहन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पदमश्री विद्यानंद सरैक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि डॉ. ओम प्रकाश राही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। पहले सत्र में साहित्यकार डॉ. सुरेश शर्मा और डॉ. आशा शर्मा ने लाल चंद प्रार्थी पर अपने शोध पत्र पेश किये। इसके बाद साहित्यकारों ने इसपे चर्चा की। इस अवसर पर हिमाचल राज्य अभिलेखागार शिमला द्वारा इतिहास के शोधार्थियों व छात्रों पर केंद्रित सिरमौर व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से संबंधित पुरातन व दुर्लभ दस्तावेजों की  विशेष प्रदर्शनी का आयोजन और अकादमी द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें