राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक और छात्रों ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उसके बाद विद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के सौजन्य से विद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका संचालन भूमिका, रितिक, कृतिका व पल्लवी ने किया। इसमें लोकतंत्र, जनतंत्र, गणतंत्र और स्वतंत्र नाम से चार टीमों का गठन किया गया। इसमें विद्यालय के नवीं से बारहवीं कक्षा के चार-चार छात्र शामिल रहे। अंत में पूजा, अभिनव, रिद्धि, कंचन की लोकतंत्र टीम इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता घोषित की गई। वहीं पर निखिल, पूजा, प्रिया, नंदलाल गणतंत्र टीम ने दूसरा स्थान पाया। विद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता भवानी भगत ने बताया कि इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तत्वाधान में विद्यालय में समय-समय पर छात्रों को संविधान, देश के संवैधानिक ढांचे की जानकारी दी जाती है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरजा ने बच्चों को संविधान दिवस के विषय में और उसकी महत्ता पर जानकारी दी।