नाहन पंचायत के अंतर्गत दो शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेसीजनों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। अपनी इस मांग का लेकर कांग्रेस नेता नरेंद्र तोमर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में उपायुक्त से मिला और उनको मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि चंद रोज पहले विधायक अजय सोलंकी ने नाहन पंचायत के कांशीवाला और बोगरिया में दो सड़कों का शिलान्यास किया था। एक जगह भूमि पूजन करके उसका कार्य भी शुरू करवा दिया था। 19 अप्रैल को कुछ शरारती तत्वों ने इन शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ दिया है। उन्होंने मांग की कि शिलान्यास पट्टिका तोडऩे वालों की धर पकड़ की जाए और उन्हीं के पैसे से नये सिरे से यह शिलान्यास पट्टिका लगवाई जाएं। इस अवसर पर वीरेंद्र पासी, राजकुमार चौहान, कैप्टन सलीम अहमद, बाबूराम समेत दर्जनों कांग्रेसीजन मौजूद रहे।