नाहन पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। यही नहीं, नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 500 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं को विकास की यह रफ्तार दिख नहीं रही है। वह बौखलाकर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य किसी पार्टी के लिए नहीं हैं, सभी के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि बेशक इन कार्यों में भाजपा की भागीदारी नहीं है, लेकिन उनको भी इसका लाभ मिलेगा। ऐसे में उनको सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।