फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में 102 युवाओं को करवाया जा रहा सिविल डिफेंस कोर्स

अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Feb 2026 11:14 AM IST

जिला मुख्यालय नाहन स्थित होमगार्ड के प्रशिक्षण केंद्र में सिरमौर जिला के युवाओं को सिविल डिफेंस कोर्स करवाया जा रहा है। आने वाले समय में सिविल डिफेंस कोर्स कर रहे युवा किसी भी आपदा के समय में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ मौके पर कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय के निर्देशानुसार युवाओं को सिविल डिफेंस कोर्स करवाए जा रहे हैं, सिरमौर जिला में लक्ष्य के मुताबिक 1000 से अधिक युवाओं को यह कोर्स करवाया जाएगा। उन्होंने कहा यह युवा आने वाले समय में सिविल डिफेंस कोर्स करने के बाद किसी भी आपदा में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें