फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नेशनल हाईवे पर रूखड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री

जिला सिरमौर के रूखड़ी में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून-07 पर उत्तराखंड की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस चंडीगढ़ से देहरादून के लिए जा रही थी। शाम को करीब 4 बजे बस रूखड़ी के समीप विपरित दिशा में जाकर पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन या राहगीर बस की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पुष्टि नहीं है, लेकिन मौके पर यात्री कह रहे थे कि बस का स्टेयरिंग लॉक हो जाने से यह हादसा हुआ है। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद जोरदार झटका लगा। इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें बताई जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें