फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने 1500 करोड़ की मदद के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश की आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए आभार जताया है। नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करके यहां की तबाही को स्वयं अपनी आंखों से देखा। प्रदेश के बाढ़ प्रभावितों को 1500 करोड़ रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया। विनय गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू से आग्रह किया कि केंद्र द्वारा जारी कि राहत राशि को सही और पारदर्शिता से प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि वास्तविक तौर पर उन लोगों की सहायता हो सके जिन लोगों के घर बार तबाह हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी को एक साथ प्रभावितों की मदद करने की जरूरत है। इस मौके पर प्रदीप विज व संजय चौहान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें