फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मेडिकल कॉलेज नाहन के परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के परिसर में शुक्रवार को नर्सिंग स्कूल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने बताया कि इस दौरान नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और भाषण के माध्यम से डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में लापरवाही के चलते अकसर लोग जलजनित रोगों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए उबला हुआ या फिल्टर पानी का प्रयोग करें। स्ट्रीट फूड से बचें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। खाने से पहले हाथ धोएं। पूरे बदन पर कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस अवसर पर नर्सिंग ट्यूटर कल्पना सैनी, प्रियंका वर्मा, नीति शर्मा और नर्सिंग स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें