नाहन महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेवियों को आपदा प्रबंधन पर जागरूक किया गया। एनएसएस सलाहकार एवं सहायक आचार्य (भूगोल) प्रो. देवेंद्र शर्मा ने आपदा प्रबंधन में डिजिटल तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका.., विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल साधन, जैसे प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, मोबाइल ऐप एवं जीआईएस तकनीक, आपदाओं की पूर्व तैयारी, त्वरित सूचना प्रसारण और राहत कार्यों के समन्वय में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने आपदा है क्या और इससे निपटने में स्वयंसेवी कैसे अपना सहयोग दे सकते हैं, इसकी जानकारी प्रदान की।