राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य अमृता कंवर ने बतौर मुख्या अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात प्रधानाचार्य राजीव सैनी ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जहां रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम पेश किए, वहीं स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।