गुरूद्वारा श्री दशमेश आस्थान साहिब नाहन ने शहीदी समागम के दौरान रविवार को अटूट लंगर दिया। लोगों को भोजन के अलावा दूध का अटूट लंगर भी बरता गया। गुरुद्वारा श्री दशमेश आस्थान साहिब नाहन कमेटी के अध्यक्ष सरदार अमृत सिंह शाह ने बताया कि गुरुद्वारा और साहिबजादा सेवक जत्था की ओर से 29 दिसंबर तक शहीदी समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में यहां पर अटूट लंगर बरता गया। उन्होंने कहा कि दूध का लंगर 29 दिसंबर तक जारी रहेगा।