फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर नाहन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर नाहन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत, नाहन ने पराक्रम दिवस आयोजित किया। इस दौरान भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने व युवाओं को अपनी शक्ति का अच्छे कार्यों के लिए प्रयोग करने की अपील की। इसके अलावा समाज में फैल रहे नशे से दूर रहने को लेकर भी युवाओं को जागरूक किया गया। मेरा युवा भारत के कार्यक्रम एवं लेखा सहायक सुरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऐसी महान सिक्शयत बिरले ही मिलती है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सचिन कपूर ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय व साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें