फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बालेश्वर की घटना पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नाहन में निकाली रैली

अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 05:54 PM IST

ओडिशा के बालेश्वर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के मामले में अभिाविप कार्यकर्ताओं ने नाहन में प्रदर्शन किया। अभिविप कार्यकर्ताओं ने सुबह शहर में रैली निकाली और उसके बाद उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन करके पीडि़ता को न्याय देने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कला मंच की प्रदेश संयोजक शीतल सूर्यवंशी ने कहा कि उनकी महिला साथी कार्यकर्ता के साथ विभागाध्यक्ष ने अमानवीय प्रताड़ना की, जिससे उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि देश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के अधिकार पर हमले किए जा रहे हैं। पांवटा इकाई महामंत्री शिवानी ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब कि दोषियों को न्याय के कठघरे में खड़ा नहीं किया जाता। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को भी ज्ञापन भेजा, जिसमें छात्र गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें