डाइट नाहन में लिंग संवेदीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हम सभी समान रूप से पैदा हुये हैं, इसलिए भविष्य में भी समानता प्रदान की जानी चाहिये। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से आई डॉ काम्या, डॉ सुरभि, पुलिस विभाग से आए सुरेश मेहत्ता आदि ने छात्राओं ने उनके स्वास्थ्य, पोक्सो एक्ट और शारीरिक रूप से शक्तिशाली बनने के लिए प्रेरित किया और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता ने बताया कि लड़कियों को अपने अधिकारों, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य के बारे में पता हो इस उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षु भविष्य में शिक्षक भी बनने वाली हैं, ऐसे में यदि वह जागरूक होंगी तो आने वाले समय में दूसरी लड़कियों को भी जागरूक कर पाएंगी। इस अवसर पर कार्यशाला समन्वयक मीरा ठाकुर, डॉ मुनीश शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।