जिला सिरमौर की प्रसिद्ध माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नववर्ष के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मौसम की नजाकत के चलते सुबह करीब 10 बजे तक श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई और देर शाम तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। अनुमान के मुताबिक लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने माता बालासुंदरी के दरबार में शीश नवाया।