फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मेहतावाला बैंग बस्ती में 35 लाख से बनेगा फुट ब्रिज, विधायक अजय सोलंकी ने किया शिलान्यास

अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Dec 2025 01:28 PM IST

विधायक अजय सोलंकी ने मंगलवारको नाहन विधानसभा क्षेत्र के मेहतावाला बैंग बस्ती हरिपुरखोल में करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 43.50 मीटर लंबे फुट ब्रिज का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्रवासियों की करीब 25 वर्षों से चली आ रही बहुत पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुरखोल पंचायत में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने पंचायत में जामनी घाट वाहन पुल के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश समेत सिरमौर जिला में विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं महैया करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें