स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से वीरवार को बनेठी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा 53 लोगों के हैंड हेल्ड मशीन से एक्सरे किए गए। साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 11 लोगों के एचबी, 42 लोगों लेब टैस्ट, 12 लोगों को दातों की जांच, 1 सहारा योजना का फार्म, 70 लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव की दवाइयां और 200 लोगों को बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता पंफलेट व अन्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, डॉ. वैभव, रजत, देवेंद्र, सीएचओ अशिमा, कौशल्या, जयललिता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अर्चना, किरन व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।