फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नाहन में आशा कार्यकताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 May 2025 05:27 PM IST

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा का ओर से बुधवार को नाहन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीएचसी शंभूवाला, बनेठी, धगेड़ा, स्वास्थ्य उपकेंद्र मोगीनंद, सैनवाला, धानक्यारी और शहरी क्षेत्र की 35 के करीब आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को बेहतर और समावेशी टीकाकरण के अलावा उनके कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल, डॉ. छवि बंसल और बीपीएम रोहित ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षित प्रसव कराना, टीकाकरण, स्तनपान कराने में मदद करवाना, पूरक आहार देना, परिवार नियोजन के बारे में जानकारी, शगुन किट देना, आरटीआई और एसटीआई जैसी समस्याओं में संक्रमण से बचाव आशा कार्यकर्ताओं के मुख्य काम हैं। इसके अलावा लोगों को गांव, उप-केंद्र, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाना, प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) और प्रसवोत्तर जांच (पीएनसी) कराना, आईसीडीएस कराना, स्वच्छता के बारे में जानकारी देना, सरकार की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना, वंचित वर्गों, खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना और समुदाय और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच संपर्क सूत्र का काम करना भी आशा कार्यकर्ताओं कार्यों में शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें