भारतीय सेनाओं की वीरता, शौर्य, अदम्य साहस और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा सोमवार को नौहराधार में निकाली गई। इस दौरान नौहराधार बाजार भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में पच्छाद की भाजपा विधायक रीना कश्यप और स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। रीना कश्यप ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में आतंकवाद के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा था। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके लिए भारतीय सेना सम्मान और बधाई की पात्र है। भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करके पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भारतभूषण ठाकुर, जिला भाजपा नेता दिनेश चौहान, अरुण ठाकुर, तपेंद्र बंटी, सुनील गोसाई, रविंद्र चौहान, हितेश कमल, विजेंद्र सूर्या, शकुंतला चौहान, निर्मला चौहान, हंसराज, राजेश ठाकुर, कमलराज वर्मा, जितेंद्र ठाकुर, रवि ठाकुर, मोरध्वज चौहान, जगमोहन पुंडीर, सतीश कमल बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।