फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: मेडिकल कॉलेज नाहन के आपातकालीन कक्ष के स्टोर और किचन की छत उड़ी

सिरमौर जिले में बुधवार दोपहर बाद जहां बारिश राहत बनकर आई वहीं, अंधड़ और ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। इस दौरान ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों और नकदी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अंधड़ चलने से जगह-जगह पेड़ गिरे और घंटों बिजली गुल रही। दरअसल, बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज नाहन के आपातकालीन कक्ष के स्टोर और किचन की छत उड़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्टोर में रखी दवाइयों को खराब होने बचा लिया गया, लेकिन किचन में रखी आटा व अन्य समान गीला हो गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसएस डोगरा ने घटना का जायजा लिया। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए खाने की व्यवस्था करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें