फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: बनकला सहित चार गांवों को जोड़ने वाली सड़क की बंद, ग्रामीण परेशान

उपमंडल नाहन के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बनकला सहित चार गांवों को जोड़ने वाली सड़क को लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अगुवाई में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राजीव बिंदल सहित पंचायत प्रधान रजनी देवी व जिला परिषद सदस्य सहित अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बनकला, रखनी, गवाड़ो आदि चार गांवों के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब 4 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन 2 मई से यह सड़क कुछ लोगों ने बंद कर दी है। जिसके चलते आसपास के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए पांच किलोमीटर दूर से अन्य वैकल्पिक सड़क व रास्तों का प्रयोग करना पड़ रहा है व लोगों को भी अपने काम धंधों पर जाने के लिए समस्या हो रही है। इतना ही नहीं गांवों में एलपीजी गैस सिलिंडर गाड़ी भी नहीं पहुंच पा रही है जबकि रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई कि जल्द ही सड़क को खुलवाया जाए। डॉ. राजीव बिंदल ने इस दौरान कहा कि मामला पहले कोर्ट में था जिसमें लोगों ने कहा था कि सड़क उनकी जमीन में बनाई गई है। जिसके बाद कोर्ट ने भी 2023 में इस मामले में आदेश जारी किए। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इस मामले में आगे कोई अपील नहीं की जिसके चलते अब 2025 में सड़क बंद हो गई। उन्होंने इस मामले में लोक निर्माण विभाग की सरासर लापरवाही बताई है। उन्होंने उपायुक्त सिरमौर से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मौके पर प्रतिनिधिमंडल की समस्या को सुना व उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें