फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोलर में सिरमौर टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

Krishan Singh Updated Thu, 20 Mar 2025 11:41 AM IST

जिला सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हो गया है। गुरुवार को शुरू हुई प्रतियोगीता शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उधमी विक्रम चितकारा रहे। प्रतियोगिता कोलर खेल मैदान में आयोजित हो रही है। रॉयल क्लब नाहन व भाटांवाली के बीच प्रथम क्रिकेट मैच शुरू हुआ। भाटांवाली टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी व महासचिव राजेंद्र सिंह बबी ने कहा कि प्रतियोगिता में जिला भर की 30 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 51,000 रुपये व ट्राफी, उप विजेता को 21,000 राशि व रनर अप ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचानना, निखारना, प्रोत्साहन देना, और व्यक्तिगत तथा सामूहिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही साथ खेल भावना, सहयोग और टीमवर्क को विकसित करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें