नाहन विकास खंड के अंतर्गत आने वाली सैन की सेर-थलप-चबाहां संपर्क सड़क का अपग्रेडेशन कार्य 2 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को भूमि पूजन की कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क से सैन की सेर, चबाहां, थलप के अलावा अन्य गांंव के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि सड़क की कटिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके बाद डंगे, पुलिया आदि कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को पारदर्शिता व गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोगों से भी कार्य के दौरान ठेकेदार को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पंचायत जिला मुख्यालय से सटी है। ऐसे में यहां बेहतर सड़क सुविधा का होना जरूरी है।