माता पद्मावती एजुकेशनल सोसायटी नाहन की ओर से मेडिकल कॉलेज नाहन के पंजीकरण कक्ष के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीजों और उनके तिमारदारों के अलावा अन्य लोगों ने राजमा-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। सोसायटी के अध्यक्ष अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने बताया कि सोसायटी की ओर से मरीजों और उनके तिमारदारों के लिए रोजाना दिन के समय भंडारा लगाया जाता है। प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रसाद लोगों को बांटा जा रहा है।